चंपावत जिले के बिस्ज्यूला क्षेत्र के मूल निवासी बीडी खर्कवाल 1990 से मार्च 1991 तक असम के पुलिस महानिदेशक रहे थे
हल्द्वानी के चित्रशिला स्थित श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार
देवभूमि टुडे
चंपावत/हल्द्वानी। चंपावत जिले के बिस्ज्यूला क्षेत्र के मूल निवासी असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीडी खर्कवाल (90) का हल्द्वानी में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ पूर्व DGP अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हल्द्वानी के जज फार्म क्षेत्र में रहने वाले बीडी खर्कवाल का 18 सितंबर को रानीबाग के चित्रशिला स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। असम पुलिस की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। 1959 बैच के IPS अधिकारी रहे बीडी खर्कवाल असम मेघालय कैडर के पुलिस अधिकारी थे। वे मई 1990 से मार्च 1991 तक असम के पुलिस महानिदेशक रहे थे।
© 2026. All Rights Reserved.