Tuesday Sep 8, 2026

हृदयगति रुकने से 68 वर्षीय दिलीप मेहता का निधन

ताड़केश्वर घाट में हुआ अंतिम संस्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा के चंपावत के पूर्व मंडल अध्यक्ष और व्यापारी दिलीप मेहता (68) का आज सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। शाम को उनका अंतिम संस्कार ताड़केश्वर घाट में हुआ। चिता को मुखाग्नि उनके SSB पिथौरागढ़ में सेवारत बेटे कपिल मेहता ने दी।

दिलीप मेहता। (फाइल फोटो)

 

निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय व मुकेश महराना, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक, हरगोविंद बोहरा, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कमलेश राय, अमरनाथ सक्टा, पुष्कर राय, भगवत सरण राय, चंपावत मंडल अध्यक्ष विकास साह आदि ने शोक जताया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.