सोमवार को 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दरबार में शीश नवाया
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, महेश पांडेय और प्रधान पंकज तिवारी ने स्वागत किया
पूर्णागिरी धाम न केवल उत्तराखंड को नई पहचान दे रहा है, बल्कि कारोबार बढ़ाने में भी मददगार: चुफाल
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। हफ्ते के पहले दिन आज 11 मई (सोमवार) को मां पूर्णागिरी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि 32 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने देवी मां के दरबार में शीश नवाया। लंबी कतार के चलते भक्तों को मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन के साथ मिलकर मंदिर समिति मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। वैसे 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरी धाम के मेले में अब तक 16.76 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।





वहीं आज 11 मई को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और डीडीहाट से लगातार 5वीं बार विधायक रहे बिशन सिंह चुफाल ने मां पूर्णागिरी देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, पूर्णागिरी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष पंडित नवीन तिवारी, पंडित महेश पांडेय सहित कई लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता चुफाल का स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने धाम में तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कहा कि आस्था का यह धाम न केवल प्रदेश को नई पहचान दे रहा है, बल्कि कारोबार और आर्थिकी को बढ़ाने में भी मददगार है।
© 2026. All Rights Reserved.