Wednesday Jul 1, 2026

जिला पंचायत सदस्य संगठन की चंपावत जिला इकाई का गठन

जिला पंचायत प्रतिनिधियों के हितों को लेकर आवाज उठाएगा संगठन:जोशी

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिला पंचायत सदस्य संगठन की चंपावत जिला इकाई का गठन हो गया है। शक्तिपुराबुंगा के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी संगठन के पहले जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें इस पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के प्रतिनिधियों के हितों को लेकर संगठन आवाज उठाएगा। उनके अधिकारों से लेकर जिला पंचायत निधि और ग्रामीण विकास में पंचायत सदस्यों की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य संगठन के चंपावत जिलाध्यक्ष कृष्णानंद जोशी का स्वागत करते आनंद अधिकारी और जसवीर सिंह राणा।

 

जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह राणा के मार्गदर्शन में बनाए गए संगठन के सदस्यों ने बाद में जिला पंचायत से जुड़ी मांगों और मुद्दों पर मंत्रणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य संगठन की मांगों पर सहमति जताते हुए समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, मनीषा कालाकोटी, अशोक माहरा, अनीता प्रथोली, शैलेश जोशी, पुष्कर राम आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.