लोहाघाट क्षेत्र के भुमलाई के जंगल में भीषण आग
फायर टीम ने वन विभाग के साथ मिलकर बुझाई
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के भुमलाई क्षेत्र के जंगल में जबर्दस्त आरा लग गई। फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम ने वन विभाग के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से भीषण आग को बुझाया।




आग ने काफल के अलावा बांज के छोटे-छोटे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वन संपदा के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है। अलबत्ता फायर टीम की मुस्तैदी ने आग को रिहायशी इलाके तक पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। फायर स्टेशन लोहाघाट के यूनिट प्रभारी जगदीश सिंह के मुताबिक टीम ने पानी डालकर और पीट-पीट कर आग पर काबू पाया। टीम में शामिल अन्य सदस्यों में फायरमैन उमेश चंद्र, महिला फायरमैन अंजलि राणा, प्रतिभा राणा और नीलम राणा शामिल रहे।
© 2026. All Rights Reserved.