38 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए वन दरोगा करम सिंह बिष्ट
चंपावत में दी गई भावपूर्ण विदाई
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत की मोस्टा वन चौकी प्रभारी वन दरोगा करम सिंह बिष्ट 38 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्ति पर चंपावत वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में उन्हें विदाई दी गई। उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पमाला भेंट करने के साथ स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।



वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा की अध्यक्षता में हुए विदाई समारोह में वन दरोगा करम सिंह बिष्ट के कार्यों, व्यवहार कुशलता एवं निष्ठापूर्वक की गई सेवाओं की सराहना की गई। कहा गया कि करम सिंह बिष्ट ने वनों अवैध कटान रोकने, वनाग्नि सुरक्षा, वन्य जीव संरक्षण और पौधारोपण के साथ ही विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान दिया।
डिप्टी रेंजर चतुर सिंह ने कहा कि बिष्ट कर्तव्यनिष्ठ वन दरोगा ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील शब्स भी थे। सेवाकाल के दौरान वे जरूरतमंद लोगों की मदद को भी आगे आते रहे थे। सेवानिवृत्त दरोगा बिष्ट ने सेवाकाल के संस्मरण सुनाने के साथ सहयोग के लिए अधिकारियों एवं साथियों को धन्यवाद दिया।
© 2026. All Rights Reserved.