बाराकोट क्षेत्र के लड़ीधुरा के जंगल की आग से खाक हुई मंदिर के पास रखी लकड़ी की शटरिंग सामग्री
स्थानीय लोगों के सहयोग से वन विभाग ने किया काबू
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र के लड़ीधुरा के जंगल में लगी आग ने इस कदर विकराल रूप ले लिया कि आग मंदिर तक पहुंच गई। इससे मंदिर के पास रखी लकड़ी की शटरिंग सामग्री जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है।



बुधवार की शाम लड़ीधुरा के चीड़ के जंगल में फिर से आग लग गई। इससे पूर्व पिछले दिनों भी यहां के जंगल में भीषण आग लग गई थी। बुधवार को आग कुछ ही देर में मदिर परिसर तक पहुंच गई, जिससे वहां रखी लकड़ी, प्लाई आदि जल गई। आग लगने की सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लड़ीधुरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के मुताबिक लड़ीधुरा मंदिर निर्माण में प्रयोग की गई शटरिंग सामग्री पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। रेंजर आरके जोशी के मुताबिक वन कर्मियों के प्रयास से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.