चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा के आर्मी कैंट के पास के जंगल में लगी आग
फायर यूनिट की तत्काल हुई कारवाई से नुकसान बचा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा के आर्मी कैंट के पास के जंगल में आग लग गई। जानकारी मिलने पर फौरन मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बड़ा नुकसान बच गया।


पुलिस मीडिया ग्रुप के मुताबिक आज 2 मई के पूर्वान्ह करीब सवा 11 बजे एकाएक बनबसा आर्मी कैंट के पास के जंगल में आग लग गई। सूचना मिलते ही मां पूर्णागिरि मेले में तैनात अस्थाई फायर यूनिट बनबसा ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। फायर टीम ने MFE, होज रील एवं मॉनिटर ब्रांच के माध्यम से पंपिंग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। समय रहते आग पर काबू पाने से वन संपदा के नुकसान को बचा लिया गया। फायर यूनिट टीम में लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की, चालक देवेंद्र नेगी, फायरमैन विक्रम नेगी, जसवीर सिंह, अमित भट्ट आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.