Wednesday Aug 5, 2026

लोहाघाट के पास के शंखपाल और नंदा वन के जंगलों में भड़की आग

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के पास शंखपाल और नंदा वन क्षेत्र में 24 मई की शाम भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे क्षेत्र में घना धुआं छा गया और आसपास धुंध जैसी स्थिति बन गई। आग लगने से कुछ वन संपदा को नुकसान पहुंचा। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी विकराल थी कि शंखपाल की पहाड़ी तक फैल गई। जंगलों में उगे काफल, बुरांश और बांज के छोटे-छोटे पौधे जलकर राख हो गए। इससे वनस्पतियों को भी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आज 25 मई को आग पर काबू पा लिया। वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी के मुताबिक वन कर्मियों की सतर्कता और निरंतर प्रयास से आग बुझाई जा सकी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.