Tuesday Apr 28, 2026

बाराकोट क्षेत्र के इजड़ा के जंगल में रात में लगी आग

अग्रिशमन और वन विभाग ने बुझाई आग

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बराकोट क्षेत्र के इजड़ा के जंगल में बीती रात एकाएक आग लग गई। आग से छुटपुट वन संपदा को नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची

फायरबिग्रेड और वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू किया।

इजडा के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटे अग्निशमन विभाग के कर्मी।

बाराकोट के इजड़ा गांव के पास के जंगल में कल 25 अप्रैल की रात अचानक आग धधक गई। स्थानीय लोगों ने घटना की तुरंत वन विभाग और फायरबिग्र्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने वन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया। और बड़े नुकसान को बचा लिया गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के निर्देशन में भेजी गई टीम में नीरज राणा, जगदीश सिंह, नारायण सिंह बोरा, प्रतिभा, कमल राणा आदि ने आग बुझाई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं वन विभाग ने आम लोगों से जंगलों की हिफाजत में हाथ बंटाने का आग्रह किया है। स्थानीय नागरिकों से सूखी घास या पत्तियों को जलाने से बचने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.