Sunday Apr 19, 2026

सीमांत में अवैध मछली शिकार के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध मछली शिकार और व्यापार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने मौके से प्रतिबंधित सामग्री और मछली पकड़ने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

 

वन विभाग के अनुसार शारदा नदी के अपर स्ट्रीम स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना पर सघन गश्त अभियान चलाया। दबिश के दौरान राजेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी शारदा घाट, टनकपुर को जाल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़ा गया। जबकि कुछ अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन महकमे का कहना है कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी। कार्रवाई में वन दरोगा मुनेश सिंह राणा, बीट अधिकारी रविद्र कुमार, इंद्र सिंह आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.