वन विभाग की अभिरक्षा से फरार आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी को तीन दिन की रिमांड पर पिथौरागढ़ भेजा गया
टनकपुर की टाल से सागौन के 63 से अधिक लट्ठे हुए थे बरामद
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में अस्पताल रोड के पास की एक टाल से 63 से अधिक अवैध लकड़ी के मामले में कल गिरफ्तार आरोपित को आज 8 जून को टनकपुर की अदालत में पेश किया गया। आरोपित के खिलाफ वन अधिनियम सहित दो मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत के मुताबिक भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में आज सोमवार को पुलिस ने टनकपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया। जहां से आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपित को पिथौरागढ़ जिला जेल में भेज दिया गया।
वन विभाग के हल्द्वानी प्रभाग की टीम ने टनकपुर अस्पताल रोड के पास की टाल से जमीन में छुपाकर रखी गई सागौन के 63 अवैध लट्ठे को बरामद किया था। हल्द्वानी के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी के खिलाफ 6 जून को वन अधिनियम की धारा 26, 41, 42 एवं 52 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाते वक्त वन कर्मियों को चकमा देकर 6 जून को आरोपित फरार हो गया था। आरोपित को वन विभाग की टीम ने कल 7 अप्रैल को दबोच लिया। आरोपित के खिलाफ वन विभाग ने कल 7 जून को कोतवाली में बीएनएस की धारा 262 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही वन विभाग ने आरोपित को कल पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस न आरोपित को आज 8 जून को अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
© 2026. All Rights Reserved.