Wednesday Feb 4, 2026

बाराकोट के रेघाड़ी में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

गुलदार की बढ़ती दस्तक से खौफजदा हैं क्षेत्र के लोग

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक के रेघाड़ी क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती दस्तक से लोगों में खौफ है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने अब गुलदार को गिरफ्त में लेने के लिए पिंजड़ा लगा दिया गया है।      

बाराकोट के रेघाड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुआ हमलावर रहा। 6 बकरियों को मारने के अलावा कई मवेशियों और ग्रामीणों पर भी गुलदार वार कर चुका था। कल हुए ताजे  वाक्ये में ड्यूटी में जा रहे कुछ स्वास्थ्य कर्मियों पर गुलदार के हमले में बाल-बाल बचने से लोगों में दहशत और बढ़ गई।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश राय ने भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए वन विभाग पर निशाना साधा था। अंतत: वन विभाग ने आज 3 फरवरी को क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया। पिंजड़ा लगाने में वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी, नंदाबल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र त्रिवेदी, दीवान सिंह, केशव दत्त पांडे, जगदीश चंद्र व अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया। वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी के निर्देश पर वन कर्मियों ने आसपास के गांव के लोगों को जागरूक भी किया।

ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील की:

बहुत सुबह व देर शाम विशेष सावधानी बरतने, रात में अकेले न निकलने, मवेशियों को सुरक्षित रखने की नसीहत देने के साथ ही कोई संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करने की अपील की।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.