Sunday Mar 22, 2026

बाराकोट के डुंगराओड़ में आग लगने से खाद्य सामग्री जलकर राख

आग लगने की वजह साफ नहीं

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत बैड़ाओड़ के डुंगराओड़ तोक में एक घर में आग लग गई। आग से घर के भीतर रखी खाद्य सामग्री, बिस्तर, फ्रिज, टीवी, कपड़े सहित ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कालाकोटी ने बताया कि बैड़ाओड़ के नाथूराम के मकान में कल 31 जनवरी को अचानक लगी आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गई। बावजूद इसके आग बुझाने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। आग से घर का ज्यादातर हिस्सा जल गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

 

 

ग्रामीणों की आग लगने की सूचना राजस्व विभाग को दी है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भवान कालाकोटी, ग्राम प्रधान मुकेश कुमार और संजय कुमार ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.