Tuesday Nov 10, 2026

मां श्री पूर्णागिरी मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मां शारदा, मां पूर्णागिरि सहित कई देव दर्शन करने के बाद कार्यभार ग्रहण किया

27 अक्टूबर को हुए थे मंदिर समिति के चुनाव 

देवभूमि टुडे

चंपावत/मां पूर्णागिरी धाम। मां श्री पूर्णागिरी मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने आज 9 नवंबर को मां शारदा, त्रिकाल भैरव, मां काली और  माता श्री पूर्णागिरि के दर्शन किए।

शारदा नदी का नमन करते पूर्णागिरी मंदिर समिति के पदाधिकारी।

दर्शन के बाद अध्यक्ष पंडित भुवन पांडेय, उपाध्यक्ष पंडित नंदा बल्लभ  तिवारी, सचिव पंडित सुरेश तिवारी और कोषाध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने समिति के कार्यालय में विधिवत कार्यभार शुरू किया। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान मोहन पांडेय, दिनेश पांडेय, भुवन तिवारी, खिलानंद तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे। बता दें कि 27 अक्टूबर को हुए मंदिर समिति के चुनाव में नई कार्यकारिणी निर्वाचित हुई थी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.