Monday Apr 20, 2026

चंपावत के पास कुलेठी के दुमंजिले मकान में भीषण आग के दौरान अनुपस्थित थे चालक चरण सिंह

SP अजय गणपति ने की कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के पास कुलेठी के एक दुमंजिले मकान में कल 1 फरवरी को लगी भीषण आग के दौरान ड्यूटी में हीलाहवाली के आरोप में चंपावत अग्निशमन विभाग के एक चालक पर कार्रवाई हुई है। SP अजय गणपति ने चालक चरण सिंह को निलंबित कर दिया है। कहा कि फायर सर्विस चालक के फायर स्टेशन में ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने के कारण अग्निशमन के  काम में देरी हुई। फायर सर्विस चालक की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है।

आग से जला मकान।

 

 

 

चंपावत के कुलेठी क्षेत्र में पंचायतघर के पास बसंत बल्लभ रस्यारा के लकड़ी के दुमंजिले मकान में कल 1 फरवरी को अपरान्ह करीब पौने चार बजे लगी आग लग में मकान पूरी तरह जल गया। साथ ही साढ़े 3 लाख रुपये की नकदी, जेवरात, घरेलू सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.