Sunday Nov 1, 2026

अखिल भारतीय फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट में चंपावत जिले के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत को मिला कांस्य पदक

बेंगलुरु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में Truck Pull खेल में जीता पदक

देवभूमि टुडे

चंपावत/बेंगलुरू। अखिल भारतीय फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट में चंपावत के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्रक पुल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लिए कांस्य पदक जीता। SP रेखा यादव ने शानदार प्रदर्शन के लिए महेंद्र सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड पुलिस ने इस प्रतियोगित में पदक जीता है।

फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने ट्रक पुल (Truck Pull) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु की टीम को स्वर्ण पदक मिला।

पदकवीर फायरमैन महेंद्र सिंह रावत।

27 से 31 अक्टूबर तक कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई अखिल भारतीय फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट में दिल्ली फायर सर्विस 30 (10 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य) पदक जीतकर विजेता रही।

ऐसे खेला जाता है Truck Pull खेल:

इस खेल में खिलाड़ियों को शारीरिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए ट्रक को एक तय दूरी तक रस्सी या हार्नेस (Harness) के जरिए खींचना होता है। जो प्रतियोगी सबसे कम समय में ट्रक को फिनिश लाइन तक खींच लेता है, वह चैंपियन होता है। इसी तरह दूसरे व तीसरे विजेता का भी निर्धारण किया जाता है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.