Wednesday Apr 22, 2026

बाराकोट क्षेत्र में दावाग्नि

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र के जंगल में लगी आग अभी तक पूरी तरह काबू नहीं हो पाई है। सोमवार को सिंगदा और लीसा डिपो के समीप साल के घने जंगलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेज हवाओं के साथ फैल रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में घने धुएं के गुबार उड़ रहे हैं। आग लगने से छोटे-छोटे पौधे और झाड़ियां जलकर राख हो चुकी हैं। 

काफी बड़े एरिया में फैली इस आग से वन संपदा को नुकसान होने की खबर है। साल के पेड़ों के साथ-साथ अन्य वन्य वनस्पतियां भी प्रभावित हो रही हैं। आग के रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने के अंदेशे से ग्रामीण भी दावागि से चिंतित हैं। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं, लेकिन दुर्गम इलाका और तेज हवाएं राहत कार्य में बाधा डाल रही हैं। इधर लोहाघाट कुंडी माहरा के जंगलों में आग बुझ गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.