लोहाघाट के पास फर्नहिल और शंखपाल के घने जंगल आग
वन विभाग कर रहा आग पर काबू पाने की कोशिश
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार है और पहाड़ के घाटी वाले इलाकों में पारा कई जगह इससे भी ज्यादा है। तपिश बढऩे के साथ ही जंगल में भी आग का खतरा बढ़ गया है। बीते चार दिनों में सिविल और पंचायती वनों में दावाग्रि की आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 25 मई देर रात नगर से लगे फर्नहिल और शंखपाल के घने जंगलों में आग लग गई। जिससे संरक्षित प्रजाति बांज, बुरांश, फल्याठ, काफल के छोटे पौध जलकर राख हो गए। आग 26 मई की दोपहर तक नहीं बुझ पाई थी। आग गंगनौला क्षेत्र के जंगलों तक भी पहुंच गई।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग और लोहाघाट अग्रिशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के निर्देशन में फायर कर्मियों घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू कर दिया है। डिप्टी रेंजर सोबन राम ने बताया कि फर्नहिल और शंखपाल के जंगल में लगी आग बुझाने में वन विभाग की टीम जुटी हुई है। बड़े भू-भाग में आग लगने से आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दावा किया गया कि आज 26 मई की शाम तक आग पर काबू ला लिया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.