Tuesday Nov 10, 2026

टनकपुर की एक बुटीक में खिड़की से भीतर घुसा पटाखा, शादी के कपड़ों सहित हजारों का सामान जला

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। दिवाली की देर रात आतिशबाजी के दौरान टनकपुर में बुटीक में आग लग गई। बुटीक की खिड़की से भीतर घुसे पटाखे के कारण दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। आग लगने से शादी के लिए सिलाई के लिए रखे साड़ी, लहंगे समेत कई कपड़े जलकर राख हो गए। अग्निकांड में दुकान स्वामी को करीब 90 हजार रुपये के नुकसान होने का अंदाज है।

 

टनकपुर डिग्री कॉलेज रोड स्थित सुनीता बुटीक की संचालिका सुमित्रा जोशी के मुताबिक रविवार को लक्ष्मी पूजन के बाद शाम करीब 6 बजे वह दुकान बंद कर घर चली गई थी। रात तकरीबन 10:30 बजे पड़ोसियों ने फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी। बताया गया कि आसपास आतिशबाजी के दौरान कोई पटाखा या राकेट दुकान की खुली खिड़की से अंदर घुस गया था। मकान मालिक सनी नाथ सहित आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शटर तोड़ा और आग बुझाई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बुटीक संचालिका के अनुसार दुकान में शादी के लिए सिलाई को आए कई महंगे कपड़े भी जल गए। उन्हाेंने नुकसान की भरपाई करने का आग्रह किया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.