Thursday Apr 9, 2026

बूम पार्किंग के पास दो वन क्षेत्र में लगी आग, फायर सर्विस ने बुझाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के नजदीक बूम वन रेंज में दाे अलग-अलग स्थानों पर आग लग। सूचना पर फायर सर्विस टनकपुर की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा नुकसान बच गया।

आज बुझाते फायर सर्विस कर्मी।

उचौलीगोठ बूम पार्किंग के पास जंगल में शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। धुंआ उठता देख लोगों ने फायर स्टेशन टनकपुर को सूचित किया। फायर टीम तथा मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात अस्थायी फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने मिनी हाईप्रेशर, होज रील और फायर टेंडर के माध्यम से मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दूसरी घटना में छीनीगोठ गांव के पास जंगल में भी अचानक आग लग गई। फायर यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में फायर इंचार्ज अमर सिंह अधिकारी, राजेंद्र नाथ, दलवीर सिंह, मोहम्मद सलीम, भावना पंत, नीलम रावत आदि शामिल रहे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.