Wednesday Aug 5, 2026

सूखीढांग धूरा निवासी तुलसीदत्त जोशी की जलकर हुई मौत

पंजाब के फिरोजपुर कैंट में नैवेद्यम स्वीट्स एंड बेकर्स में कल 3 जून की सुबह लगी थी आग

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पंजाब के फिरोजपुर कैंट नैवेद्यम स्वीट्स एंड बेकर्स में कल 3 जून की सुबह होटल में आग लगने से चंपावत जिले के एक युवक की झुलसकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। युवक का शव कल 5 जून को उनके पैतृक घर पहुंचेगा।

तुलसीदत्त जोशी। (फाइल फोटो)

सूखीढांग के सेतीचौड़ धूरा निवासी तुलसी दत जोशी (30) पुत्र विद्याधर जोशी पंजाब के फिरोजपुर के नैवेद्यम स्वीट एंड ब्रेकर्स में काम करता था। कल बुधवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने आग लगते ही भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन सेतीचौड़ धूरा निवासी तुलसी दत्त जोशी आग में झुलस गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने शव को बरामद किया। फिरोजपुर प्रशासन ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी, तो कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई किशोर जोशी के मुताबिक तुलसी दत्त कुछ माह पूर्व से ही नैवेद्यम फिरोजपुर में नौकरी में लगा था। इससे पूर्व वह दिल्ली में काम करता था। बताया कि स्थानीय लोगों के साथ परिजन शव को लेने के लिए फिरोजपुर गए हैं। शव शुक्रवार को उसके पैतृक गृह पहुंचेगा। युवक की शादी नहीं हुई है। इस दुखद खबर के बाद पिता विद्याधर जोशी और मां नीलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.