Thursday Apr 23, 2026

बड़े नुकसान से मझेड़ा के जंगल को बचाया  

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र के मझेड़ा के जंगल में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहाघाट फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया।

आग बुझाते फायर कर्मी।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जगदीश सिंह तिलाड़ा के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम ने 11 मार्च की रात करीब एक किलोमीटर के दायरे में लगी आग को घंटों की मशक्कत से नियंत्रित किया। टीम ने आग बुझाने के लिए पानी की बौछार की और जहां तक वाहन पहुंचने में सक्षम था, वहां आग को बुझाया। वहीं जो इलाके वाहन के पहुंच से दूर थे, वहां टीम ने पैदल चलकर ग्रामीणों की सहायता से आग को घरों के नजदीक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल जंगल को बड़े नुकसान से बचाया गया, बल्कि ग्रामीणों के घास के लुट्टों को भी जलने से बचाया गया। टीम में नीरज राणा, गोविंद पनेरु, नारायण बोरा, चंचल सिंह शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.