Tuesday Aug 25, 2026

महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में हुआ वाक्या

घटना के वक्त NICU में भर्ती थे 39 नवजात

(स्रोत्र विभिन्न मीडिया रिपोर्ट)

अमरावती (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के NICU (नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष) में सोमवार तड़के आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। हादसे के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि आज 24 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में अचानक धमाका हुआ। इसके बाद वार्ड में आग और धुआं फैल गया। बताया जा रहा है कि धमाका वेंटिलेटर में हुआ था, जिसके बाद आग भड़क उठी।

 

 

घटना के समय NICU में कुल 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। आग और धुआं फैलते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स और अन्य अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को वार्ड से बाहर निकालना शुरू कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने अधिकांश नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें आग और धुएं से दूर पहुंचाया। हालांकि, हादसे में 3 नवजात गंभीर रूप से झुलस गए और बाद में उनकी मौत हो गई। बचाए गए शिशुओं में से 6 नवजातों को आगे की चिकित्सा निगरानी और इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारण कई मेडिकल उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.