Wednesday Mar 18, 2026

चंपावत बाजार के एक मकान में आज सुबह लगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत बाजार में हरिपूजा बेकरी से कुछ दूरी पर एक पुराने दुमंजिले मकान में एकाएक आग लग गई। अलबत्ता तुरंत बचाव कार्य करने से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक कमला देवी पत्नी दीवान राम का दो कमरों का दुमंजिला गैर आवासीय भवन आज 4 जनवरी की सुबह आग की गिरफ्त में आ गया। मकान में कोई रहता नहीं था। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड एवं SDM अनुराग आर्या के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से फायरब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू कर लिया। जिसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

 

सभासद रोहित बिष्ट, व्यापार मंडल महामंत्री हरीश सक्टा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी सहित कई लोगों ने आग बुझाने में सहयोग किया। प्रशासनिक टीम में तहसीलदार बृजमोहन आर्य, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, नवल किशोर आदि ने का सहयोग रहा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.