Tuesday May 19, 2026

टनकपुर फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत के बाद बुझाई आग

बड़ा हादसा टला

देवभूमि टुडे

चंपावत/ टनकपुर। टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप के पास एकाएक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तत्काल कार्रवाई से आग पर काबू पाया जा सका। जिससे बड़ा नुकसान बच गया। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका।

आग बुझाते फायर कर्मी।

टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप के पास आज 18 मई को अचालक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। टनकपुर फायर स्टेशन के प्रभारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने मुस्तैदी से आगा पर काबू पाया। मोटर फायर इंजन (MFE) से पंपिंग कर होज रील और फायर हुक की सहायता से आग को पूरी तरह से बुझाया गया। इस कार्रवाई से आग को आगे फैलने से रोका गया, और बड़ा हादसा टल गया।   टीम में लीडिंग फायरमैन राजेंद्र नाथ, चालक कृष्ण सिंह, फायरमैन उमेश सिंह, विक्रम गिरी और भावना पंत शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.