Monday Apr 20, 2026

लोहाघाट क्षेत्र के झूमाधुरी के जंगल में लगी आग

आग बुझाने में युवाओं ने भी किया सहयोग

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के  झूमाधुरी के जंगल में आज 1 मार्च की दोपहर को आग लग गई। आग से कुछ वन संपदा को भी नुकसान हुआ। जानकारी लगने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय युवकों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। 

जंगल में लगी आग।

फौरन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवाओं की मदद से दावाग्नि पर काबू पाया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि प्रदीप विश्वकर्मा एवं कनिष्ठ उप प्रमुख प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में आग बुझाने में सचिन विश्वकर्मा, आदित्य कुमार, सागर विश्वकर्मा, हिमांशु, सोनू, निखिल, दीपक, सौरभ, नीरज, देव, अनमोल आदि ने सहयोग किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.