Sunday Jun 14, 2026

टनकपुर पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में पुरानी पानी की टंकी के पास की दुकानों में आग लगने से कई लाख रुपये का नुकसान

भारी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा 

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में पूर्णागिरी मेला क्षेत्र (पुरानी पानी की टंकी के पास) में लगी कई दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने से 6 दुकानों को जबर्दस्त नुकसान हुआ। आग में कई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन आग शॉर्ट सर्किट से लगी होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

आग बुझाते फायर कर्मी।

12 मई-13 मई की दरम्यिानी रात करीब 2 बजे बाद एकाएक पूर्णागिरी मेला क्षेत्र पुरानी पानी की टंकी के पास की दुकानों में आग लग गई। आग से अधिकांश दुकानें खाक हो गई। ये दुकानें कॉस्मेटिक, चश्मा, बेल्ट, बैग आदि की थीं। आग से रूचि वर्मा, सतपाल सिंह, देवेंद्र, करन कुमार, राम प्रकाश और श्याम लाल की दुकान खाक हो गई।

जानकारी मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फायर टीम ने फौरन मौके पर पहुंच आग बुझाना शुरू किया। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकानों का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया था। अलबत्ता किसी तरह की जन क्षति नहीं हुई। अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में आग बुझाने वाली टीम में मनोज कुमार, संतोष जोशी, कृष्ण सिंह, श्याम सिंह, दलबीर सिंह, देवेंद्र अधिकारी, भावना पंत, नीलम रावत शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.