Monday Aug 31, 2026

टनकपुर के घसियारामंडी की घटना

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के घसियारामंडी में बीती रात एक मकान में आग लग गई। आग से घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंच फायरब्रिगेड ने आग पर काबू किया।

जानकारी के मुताबिक अभिलाष पुत्र हरवीर निवासी घसियारामंडी टनकपुर के घर के भीतर कल 29 अगस्त की रात एकाएक आग लग गई। आग से घर के भीतर बेड और कुछ अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई। आग लगने के कर्म का फिलहाल पता नहीं चल सका है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.