टनकपुर में धर्मशाला के पास खड़ी जीप में किसने लगाई आग? नशेड़ियों पर भी जताया जा रहा शक आग लगाने वाले फिलहाल पुलिस पकड़ से दूर
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर खच्चर पड़ाव में एक धर्मशाला के पास खड़ी टैक्सी जीप आग में खाक हो गई। आग अनजाने में लगी या किसी शरारती तत्व ने लगाई? अभी यह साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर की रात टनकपुर के खच्चर पड़ाव में दक्ष प्रजापति धर्मशाला के पास खड़ी एक जीप (यूके 05 टीए-0030) में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग और जीप चालक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन आग बुझते-बुझते मैक्स जीप तकरीबन पूरी तरह जल चुकी थी।
आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। ये काम किन्हीं शरारती तत्वों का है या किसी अन्य कारण से आग लगी है? इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली पड़े मैदान में खड़े वाहनों के आसपास अक्सर नशेड़ी मंडराते रहते हैं। जीप स्वामी देवेंद्र यादव ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल चेतन सिंह रावत के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
© 2026. All Rights Reserved.