टनकपुर के अस्थाई डंपिंग जोन में लगी थी आग
दमकल टीम ने करीब आधे घंटे में किया काबू
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर नगर पालिका के अस्थाई डंपिंज जोन में बीती रात में एकाएक आग भड़क गई। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने भारी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना स्थल के पास ही मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई थी। आग की लपटें उठने के बाद श्रद्धालुओं में भी अफरातफरी मच गई। धुएं का गुबार उठने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के मुताबिक 26 जून की रात करीब 8 बजे डंपिंग जोन में आग लगने की सूचना मिली। जिसके तत्काल बाद फायर उपकरणों को लेकर टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग बुझा ली। बताया कि आग के फैलने पर पास में बने पार्किंग और दुकानों पर खतरा हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कूड़ा बीनने वाले लोगों ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस की तीली डाल दी होगी, जिसके कृड़े में आग लग गई। आग बुझाने वालों में लीडिंग फायर मैन राजेंद्र नाथ, श्याम सिंह, दलबीर सिंह, तनुजा कोहली आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.