Wednesday Aug 19, 2026

पूर्णागिरी मेले के दौरान मई में टनकपुर में हुए अग्निकांड एवं सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मिली 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई राशि

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पूर्णागिरी मेले के दौरान मई में टनकपुर में हुए अग्निकांड के प्रभावित एवं सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 6 लोगों को 1-1 लाख रुपये की ये आर्थिक सहायता टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज 19 अगस्त को दी गई।

 

13 मई 2026 को प्रातः 2:27 बजे टनकपुर के पुरानी टंकी के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लगी थी। जिसमें दुकानों एवं सामान को बड़ा नुकसान हुआ था। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, सभासद दिनेश कुमार, कैंप कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी, राजपाल चौहान आदि।

इन लोगों को दी गई आर्थिक सहायता:

अग्निकांड पीड़ित-रुचि वर्मा, देवेंद्र, करन, राम प्रकाश और श्याम।

सड़क दुर्घटना के घायल-प्रेम सिंह धामी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.