दिगालीचौड़ के समीप कोट बसान रोड पर 8 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में शिव राम की हुई थी मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने मृतक की पत्नी को सौंपा 2 लाख रुपये का चेक
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। सड़क हादसे में मृत एक व्यक्ति के परिजन को आर्थिक सहायता दी गई है। 2 लाख रुपये की राहत राशि का ये चेक जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने मृतक की पत्नी को सौंपा।

लोहाघाट के दिगालीचौड़ (झड़पतिया) के समीप कोट बसान रोड पर 8 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में शिव राम जख्मी हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। शिवराम के परिजन को सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के अंतर्गत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। डीएम मनीष कुमार की मौजूदगी में आज जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने मृतक की पत्नी माया देवी को राहत राशि का चेक दिया। डीएम ने लोहाघाट के एसडीएम को मृतक शिवराम का उत्तरजीवी प्रमाण पत्र तत्काल परिजनों को जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने दिवंगत शिवराम की पुत्री की कक्षा नौ से बाधित हुई पढ़ाई को पुन: सुचारू कराने के लिए परिवार को प्रोत्साहित किया।
© 2026. All Rights Reserved.