Saturday Sep 12, 2026

फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने पाटी सहित जिले के कई हिस्सों में की गेट मीटिंग

12 सूत्रीय मांगो को निर्णायक लड़ाई का ऐलान

पाटी में की गेट मीटिंग, चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर व बनबसा में भी प्रदर्शन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पाटी में कार्मिकों ने गेट मीटिंग कर नारेबाजी की। उन्होंने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। आज 10 सितंबर को एजुकेशलन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय सचिव हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पाटी के प्रवेशद्वार पर गेट मीटिंग की गई। साथ ही चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर व बनबसा में भी कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने कहा कि 7 सितंबर से फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनरतले जिले के विभिन्न विभागों के कार्मिक आंदोलन कर रहे हैं। कार्मिकों की न्यायोचित मांगों को लेकर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की शासन के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है और मांगों पर सहमति भी बनी है, इसके बावजूद अब तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि सरकार मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है। ऐसे में संगठन अब आरपार की लड़ाई लड़ेगी।

पाटी में प्रदर्शन करते कार्मिक।

ये हैं प्रमुख मांगें:

कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन, उपनिदेशक (प्रशासनिक) के वेतन लेवल-11, ग्रेड वेतन 6600 रुपये के पद का सृजन करने सहित कुल 12 मांगें।

मौजूद थे ये कार्मिक:

संयोजक ललित मोहन भट्ट, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बृजेश पांडेय, सुमित कुमार, दीपक कुमार, कैलाश सक्सेना, प्रियांशु गहतोड़ी, मोहित जोशी, हेमंत बोहरा आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.