फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के नेतृत्व में लोहाघाट सहित जिलेभर में गरजे कार्मिक
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार के अध्यक्षता एवं जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली के संचालन में 9 सितंबर को लोहाघाट उप जिलाधिकारी कार्यालय के प्रवेशद्वार पर तमाम विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने गेट मीटिंग की। 7 सितंबर से फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनरतले जिले के विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिक 12 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन वाजिब मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, लेकिन फिर भी अब तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं। सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है, इसलिए अब संगठन को आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों से फेडरेशन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का आह्वान किया है। लोहाघाट के अलावा पाटी, बाराकोट, चम्पावत, टनकपुर एवं वनबसा में भी कार्मिकों ने गेट मीटिंग की।
ये हैं प्रमुख मांगें:
कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन आदि।
ये कार्मिक मौजूद थे:
संगठन के प्रांतीय संयोजक सौरभ चंद, उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी, सुरेंद्र सौन, एलएम चतुर्वेदी, खीम सिंह बिष्ट, हिमांशु मुरारी, प्रकाश तड़ागी, मिंटू राणा, लोचन त्रिपाठी, सुभाष सिंह,नवीन कुमार, अंबादत शर्मा, अशरफ अली, संजीव रस्तोगी, ज्योति बिनवाल, नवीन जोशी, हरीश पवार, प्रमोद कुमार, अमित बोहरा, पप्पू चंद, मीना अधिकारी, रेनू पुनेठा, सूरज राणा, राहुल उप्रेती, नरेंद्र सिंह, गिरीश पांडे, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, महेश सिंह, विकास कुमार टम्टा, जगदीश सिंह सावंत, दिनेश चंद्र आदि।

© 2026. All Rights Reserved.