Thursday Apr 23, 2026

DM ने SP से विधिसम्मत करवाई को कहा

चंपावत में पार्किंग के पास 5 मार्च को संदिग्ध हाल में मृत मिला था ढकना बडोला गांव का उमेश जोशी

देवभूमि टुडे

चंपावत। मेरे भाई की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। ये आरोप मृतक युवक की बहिन ने लगाया है। इसे लेकर आज 9 मार्च को उन्होंने DM को ज्ञापन दिया। DM मनीष कुमार ने SP को विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए है। बाद में मृतक की बहिन ने कोतवाल बीएस बिष्ट से मुलाकात कर भाई की हत्या का अंदेशा जताया।

 

चंपावत के ढकना बडोला गांव के उमेश जोशी (35) पुत्र हेम चंद्र जोशी 5 मार्च को पार्किंग स्थल के पास एक चारपाई में मृत हाल में मिले। मृतक की बहिन ममता जोशी का कहना है कि घटना स्थल की स्थिति के मद्देनजर लगता है कि उसके भाई उमेश की हत्या की गई है। पूरे मामले की गहन तरीके से जांच की जाए, बिसरा परीक्षण और आसपास के CCTV कैमरों का परीक्षण किया जाए। वहीं कोतवाल बीएस बिष्ट का कहना है पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

उमेश जोशी। (फाइल फोटो)




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.