बाराकोट के ओखलंज में फिर दिखाई देने लगा गुलदार
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के ओखलंज गांव में एक बार फिर गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक गुलदार 2 दिन में 2 बार दिखाई दिया, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
आज 6 फरवरी को ओखलंज में एक शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों ने भी गुलदार को देखा, जिससे इलाके में खौफ बढ़ गया है। वहीं इससे पूर्व कल 5 फरवरी दोपहर में भी गुलदार एक शावक के साथ दिखाई दिया। ओखलंज गांव से बाराकोट स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं ग्रुप बनाकर स्कूल जा रहे हैं। ये क्षेत्र पहले भी गुलदार के आतंक से जूझ चुका है, जहां हाल के महीनों में कई घटनाएं हुईं हैं। वन विभाग के मुताबिक ओखलंज में पिंजरा लगा हुआ है।
वन विभाग की अपील:
विभाग ने ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें, बच्चों और महिलाओं को अकेले जंगल या खेतों में न जाने दें और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
© 2026. All Rights Reserved.