Monday Jun 22, 2026

नौसेना में सेवा दे चुके 88 वर्षीय केशवदत्त उप्रेती पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थे

जिला पंचायत के अलावा राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिला पंचायत के अभियंता नंद किशोर उप्रेती के पिता केशव दत्त उप्रेती का निधन हो गया। नौसेना में सेवा दे चुके 88 वर्षीय उप्रेती पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज 22 जून को स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

केशव दत्त उप्रेती। (फाइल फोटो)

 

शोक जताने वालों में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, रेडकॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, जनार्दन चिल्कोटी सहित कई लोग शामिल थे।

वहीं जिला पंचायत में शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, कार्य अधिकारी प्रेमा कोहली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती, लेखाकार विनोद जोशी,  कर अधिकारी महेश सिंह रावल, कर निरीक्षक तुलसी प्रसाद भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण राम, कनिष्ठ अभियंता संजय कलखुड़िया, अशोक सिंह महर, रवींद्र कुमार, राजेश जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र चौबे, हितेश जोशी, हिमांशु तिवारी, निर्मल सिंह महर, गौरव सिंह सामंत, मोहित पुंडीर, नारायण दत्त जोशी, सुभाष चंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र मुरारी, ममता जोशी आदि ने शोक जताया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.