Sunday Jun 7, 2026

पिछले साल फरवरी में कार्यभार संभालने वाले धीरज कार्की का चमोली स्थानांतरण हुआ

चमोली के अनुज कुमार होंगे चंपावत के नए DIO

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की के स्थानांतरण पर सूचना कार्यालय में सूचना विभाग एवं पत्रकारों ने विदाई दी। वक्ताओं ने सवा साल के उनके कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। चमोली स्थानांतीत DIO कार्की ने सभी का सहयोग के लिए आभार जताया। चमोली के DIO अनुज कुमार चंपावत की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके कल 28 मई को आने की संभावना है।

विदाई समारोह।

27 मई को हुए समारोह में CZPA के जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में CZPA के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, पंकज पाठक, योगेश जोशी, बृजेश पांडेय, दिनेश चंद्र पांडेय, गणेश दत्त पांडेय, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजीव मुरारी, जीवन बिष्ट, सुरेश गड़कोटी, दिनेश भट्ट, बसंत जोशी, जगदीश जोशी, कमल भंडारी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चौडाकोटी, सूचना विभाग की आशा गोस्वामी, पंकज आर्या, रजत रावत, गीता, खीमानंद जोशी, सुधीर कुमार, सुरेश पांडेय, गौरव जोशी, लक्ष्मण सिंह, गोपाल थ्वाल आदि ने विचार रखे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.