फर्जी पत्र को जारी और प्रसारित करने वाले का पता लगा रहा प्रशासन
सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर कल चंपावत जिले के इंटर तक के सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद होने आदेश
देवभूमि टुडे
चंपावत। कल 23 जुलाई को मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर चंपावत जिले के इंटर तक के सभी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। सोशल मीडिया में ये आदेश आज 22 जुलाई की शाम 6:51 बजे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी के नाम से जारी हुआ। लेकिन ये सच नहीं है। न पत्र असली है, नहीं कल 23 जुलाई को मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत कोई अवकाश घोषित किया गया है।


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दामोदर पटवाल ने बताया कि यह पत्र पूरी तरह FAKE है। इस फर्जी पत्र को जारी और प्रसारित करने वाले का पता लगाया जा रहा है। फर्जी पत्र की जानकारी तब लगी, जब किसी शख्स ने एक अधिकारी को आदेश भेज छुट्टी की पुष्टि करनी चाही। वैसे इस FAKE आदेश में कार्य अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लिखा गया है। जबकि वास्तविक पत्र में मुख्य कार्य अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लिखा होता है।

© 2026. All Rights Reserved.