Saturday May 9, 2026

कांग्रेस नेता आनंद सिंह महरा पर भी मुकदमा

चंपावत का फर्जी गैंग रैप केस

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के सल्ली गांव के फर्जी गैंग रैप मामले में मुख्य साजिशकर्ता कमल रावत और आरोपी की महिला मित्र अर्जिता राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 6 मई को एक व्यक्ति ने कोतवाली चंपावत में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 5 मई की रात उसकी 16 साल की बेटी के साथ 3 लोगों ने गैंग रैप किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन गैंग रैप के आरोप पुलिस की जांच में झूठे पाए गए। कल 7 मई को एसपी रेखा यादव ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए गैंग रैप के आरोप को झूठा बताया था।

पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त कमल रावत।

 

पुलिस के मुताबिक न्यायालय के समक्ष पीड़िता ने किसी भी प्रकार की घटना से इंकार करते हुए पूरे घटनाक्रम को मनगढ़ंत एवं षडय़ंत्र के तहत रचित बताया गया। पुलिस की विवेचना में तीनों नामजद व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं पाई गई। पुलिस की जांच में कमल सिंह रावत द्वारा अपनी महिला मित्र अर्जिता राय के साथ मिलकर बदले की भावना से प्रेरित होकर सुनियोजित षडय़ंत्र की पुष्टि हुई। वादी की तहरीर पर आरोपी कमल सिंह, अर्जिता राय और कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह महरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 127 (2), 217 (बी), 331 (4), 351 (2), 61 (2) एवं धारा 16/17/22/23 POCSO एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया। दो आरोपियों कमल सिंह रावत और अर्जिता राय को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का पुनर्निर्माण भी कराया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.