Monday Jul 6, 2026

चंपावत जिले में 9 उपाध्यक्ष, 16 संयुक्त सचिव और 20 सचिव, 18 विशेष आमंत्रित सदस्य नामित

जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति पर किया जिला इकाई का ऐलान

देवभूमि टुडे

चंपावत। लंबे अंतराल बाद कांग्रेस ने जिला इकाई का विस्तार किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने आज 6 जुलाई को कांग्रेस इकाई के विस्तार का ऐलान किया। इस जंबो इकाई में कुल 68 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 20 सचिव, 16 संयुक्त सचिव, 2 प्रवक्ता, एक-एक कार्यालय सचिव, इंटरनेट मीडिया प्रभारी व मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व दर्जा मंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 18 वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी की इस इकाई के कंधों पर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल।

इन्हें मिली है जिम्मेदारी:

उपाध्यक्ष: नीरज वर्मा, सुरेंद्र ढेक, सरदार देव, केदार मेहरा, पवन ढेक, कल्याण अधिकारी, नारायण बोहरा, अनंत साह और मुरलीधर जोशी ।

सचिव:नीरज पांडेय, सागर महर, विनोद ओली, पुष्कर कुमार, गौरव कन्नौजिया, प्रकाश आर्या, अभिषेक तड़ागी, प्रशांत जोशी, इरशाद अंसारी, अशीष बिष्ट, अर्जुन धौनी, सम्राट कोहली, भुवन जोशी, गोविंद मेहता, उदय प्रताप धौनी, मनीष गड़कोटी, अंकित टम्टा, राजेश पांडेय, दिनेश कुमार और हरीश राय।

संयुक्त सचिव: निर्मल तिवारी, निर्मल तड़ागी, नाथ बोहरा, धीरज नेगी, विनोद मेहरा, श्रीमन गुप्ता, विमल पांडेय, संजय कुंवर, ललित कालाकोटी, दीपक रैंसवाल, प्रमोद बड़ेला, तुषार वर्मा, मनोज सामंत, मनीष महर, सचिन महर और रंजीत अधिकारी।

कार्यालय सचिव:शंकर बोहरा।

प्रवक्ता:अशोक वर्मा व शैलेंद्र राय।

इंटरनेट मीडिया प्रभारी:रूपेश सक्सेना।

मीडिया प्रभारी:लोकेश पांडेय।

कोषाध्यक्ष:कमल रैंसवाल।

विशेष आमंत्रित सदस्य:विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, ओंकार धौनी, पूरन कठायत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद धौनी, पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान माहरा, एडवोकेट नवीन मुरारी, आशा टम्टा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन माहरा, पुष्पा बोहरा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवाण और केएमवीएन के पूर्व निदेशक मनोहर सिंह ढेक।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.