Monday Apr 20, 2026

दिग्विजय कार्की को चंपावत नगर का अध्यक्ष और उमेश शर्मा को चंपावत ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया

देवभूमि टुडे

चंपावत। कांग्रेस ने संगठन का विस्तार किया है। चंपावत जिले के सभी ब्लॉकों और नगर मंडल के अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। इससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

चंपावत नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की।

चंपावत नगर का अध्यक्ष दिग्विजय कार्की को बनाया गया है। श्याम कुमार को टनकपुर और अमर सिंह कोटियाल को लोहाघाट नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उमेश शर्मा को चंपावत ब्लॉक, गजेंद्र सिंह सामंत को बनबसा ब्लॉक, महेश भट्ट को पाटी, प्रहलाद सिंह अधिकारी को बाराकोट और चंदन सिंह बोहरा को लोहाघाट ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.