Tuesday Aug 25, 2026

पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमेश खर्कवाल ने किया पदाधिकारियों का स्वागत

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया l कार्यकारिणी में गिरधारी लाल, प्रकाश शर्मा, बीपी कोहली और संतोष चंद को उपाध्यक्ष, नीरज कोहली, घनश्याम सिंह और राहुल चंद को सचिव तथा राजन भट्ट, केशव पांडेय और विनोद भारती को कार्यकारी महामंत्री बनाया गया है।

दया मिश्रा और दीपक भंडारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अरविंद भट्ट और सावन जोशी को संगठन मंत्री बनाया गया। देवेंद्र चंद, दीपक भंडारी और हरीश चंद्र समेत अन्य कार्यकर्ताओं को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। प्रचार मंत्री पद की जिम्मेदारी मोहन जोशी, हरीश चंद, सतीश कुमार, पुष्पेंद्र, रवि कुमार और आकाश समेत अन्य कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमेश खर्कवाल ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, सेवादल के ईश्वरी प्रसाद, विनोद बड़ेला, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रमेश चंद, जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, नगर अध्यक्ष टनकपुर श्याम सक्सेना, रूपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.