Thursday Sep 17, 2026

स्वच्छता, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नेकी की दीवार के अलावा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री धामी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर आज 17 सितंबर को जिलेभर में कई कार्यक्रम हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने बताया कि स्वच्छता, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नेकी की दीवार के अलावा जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ व भजन-कीर्तन आयोजित कर मुख्यमंत्री धामी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

जन्मदिन पर देहरादून में दिव्यांग बच्ची को केक खिलाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ये कार्यक्रम हुए:

1.सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपावत के टी गार्डन में सफाई अभियान चलाया गया।

2.चंपावत में न्याय के मंदिर गोरल देवता मंदिर में पूजा पाठ, भजन कीर्तन कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना कर पूजा-अर्चना की गई।

पूर्णागिरी मंदिर, सप्तेश्वर मंदिर, रिश्वेश्वर मंदिर, मां वाराही धाम देवीधुरा, मां लड़ीधूरा मंदिर, चौखाम बाबा मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई।

3.भाजयुमों के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में पुरुष वर्ग व महिला वर्ग की मैराथन दौड़ हुई।

4.चंपावत के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

5.चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने चंपावत में नेकी की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

6.ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा के नेतृत्व में विकासखंड कार्यालय चंपावत में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।

7.बनबसा में मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी की मां एवं बहिन भी मौजूद थी।

8.टनकपुर नगरपालिका सभागार में केक काटने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं   वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।

मौजूद थे ये लोग:

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महाराना, केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस ब्रजवाल, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी,  भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, आनंद अधिकारी, एडवोकेट गौरव पांडेय, विकास साह आदि।

 

चंपावत में CM धामी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.