Monday Aug 17, 2026

मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने पर्यावरण प्रेमियों को किया सम्मानित

पर्यावरण बचाना हर एक की जिम्मेदारी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया। समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित पर्यावरण की नींव तैयार करते हैं।

पर्यावरण संरक्षण सम्मान।

स्वतंत्रता दिवस एवं तीज पर्व के अवसर पर हुए सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और पर्यावरण को संवारने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बाबू लाल यादव, सुनीता सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, महेश कुमार, मनीष मेहरा हीरा गिरी, शम्मी कोहली आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.