Sunday Apr 12, 2026

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने गोल्ज्यू मंदिर में 27 सूत्रीय मांग पत्र गोल्ज्यू को समर्पित किया

टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने धरना स्थल पर जाकर दिया समर्थन

23 मार्च से कार्य बहिष्कार हड़ताल पर हैं इंजीनियर

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। आज 10 अप्रैल को चंपावत लोनिवि परसिर में धरना प्रदर्शन करने के बाद इंजीनियर न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे और सरकार एवं शासन की बुद्धि शुद्धि के लिए पाठ किया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया गया। वहीं टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने महासंघ को समर्थन दिया। हड़ताल से कामकाज पर असर पड़ा है।

गोल्ज्यू मंदिर में गुहार लगाते इंजीनियर।

शुक्रवार को महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल कालाकोटी के नेतृत्व में इंजीनियरों ने धरना दिया। सुधीर कुमार की अध्यक्षता व ऋषभ साह के संचालन में हुई सभा के बाद में इंजीनियर गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे और 27 सूत्रीय मांग पत्र गोल्ज्यू को समर्पित कर इंसाफ की गुहार लगाई। इस दौरान बुद्धि शुद्धि पाठ किया गया। धरना देने वालों में महामंत्री किशोर सिंह राठौर, इंजीनियर पंकज राय, परमानंद पुनेठा, प्रबुद्ध शर्मा, नवीन चंद्र कांडपाल, मनीष बिष्ट, रवींद्र कुमार, सुभाष पांडेय, प्रकाश चंद्र नरियाल आदि इंजीनियर मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा के प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने आंदोलन को समर्थन दिया।

वहीं टनकपुर में चल रहे धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से अविलंब इंजीनियरों की मांगें पूरी करने की मांग की। इस दौरान सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, सौरभ गिरी, अमित जोशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

धरना देते इंजीनियर।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.