बाजपुर में अपर सहायक अभियंता के साथ हुए मारपीट का चंपावत में अभियताओं ने जताया विरोध
जल्द कानूनी करवाही न होने दी आगे भी आंदोलन की चेतावनी
देवभूमि टुडे
चंपावत। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में कल 6 सितंबर को अपर सहायक अभियंता के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से की गई मारपीट मामले में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जल्द कारवाही न होने पर अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।
आज 7 सितंबर को जिला सचिव पंकज पटवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ने एक दिन पूर्व बाजपुर में अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट का निंदा की। कहा कि जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी अभियंता आगे भी आंदोलन करते हुए कार्य बहिष्कार करेंगे। आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार और उनके समर्थकों ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता के साथ कथित तौर पर अभद्रता, मारपीट और चेहरे पर कालिख पोती है, जो सरासर गलत है। इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध जताने वालों में सहायक अभियंता मनोज बिष्ट, प्रकाश चंद्र पंत, जगजीवन सिंह, अरुण कठेलिया, प्रकाश भट्ट, नीरज जोशी, प्रमोद खर्कवाल, सचिन पुनेठा आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.