Thursday Aug 27, 2026

लोहाघाट में प्रशासन ने डाक बंगला रोड और सिद्धेश्वर बारात घर से कुछ दूरी के अतिक्रमण हटाए

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट में डाक बंगला रोड से अवैध निर्माणों को प्रशासन ने हटाया है। सूचना विभाग के मीडिया ग्रुप के मुताबिक सिद्धेश्वर बारात घर से कुछ दूरी पर सरकारी भूमि पर किए गए पक्के और कच्चे अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क और पैदल रास्ते को संकरा करने वाले ढांचों को मौके पर ही हटा दिया गया।

अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कराते अधिकारी।

प्रशासन ने व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे दोबारा इन क्षेत्रों में अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में भी विधिक कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मोइन मलिक, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी सहित पुलिस, राजस्व, नगर पालिका, लोनिवि के कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.