नेपाल सीमा से लगे थपलियालखेड़ा गांव के पास के क्षेत्र में करीब 6 बीघा जमीन पर नेपाली नागरिकों द्वारा अतिक्रमण
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर/थपलियालखेड़ा। तीन ओर से नेपाल सीमा से लगे थपलियालखेड़ा गांव के पास नो मैंस लैंड सीमा क्षेत्र में नेपाल की ओर से अतिक्रमण का अंदेशा है। जानकारी मिलने के बाद 18 जून को प्रशासन, वन विभाग और एसएसबी की टीम ने मौका मुआयना किया।

भारत के थपलियालखेड़ा गांव के पास सीमा स्तंभ संख्या 809/1 के नजदीक नेपाली नागरिकों द्वारा करीब 6 बीघा भूमि पर घेराबंदी करने की बात सामने आई है। पूर्णागिरी (टनकपुर) के SDM प्रमोद कुमार के नेतृत्व में वन विभाग शारदा क्षेत्र की SDO शालिनी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्य के अलावा SSB की टीम ने मौका मुआयना किया। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस मामले में दोनों देशों के अधिकारी बातचीत से समाधान निकालेंगे। निरीक्षण के दौरान नेपाल के पुलिस अधिकारियों के अलावा APF (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के अधिकारी भी मौजूद थे।


© 2026. All Rights Reserved.